Super Exam Indian Polity and Civics Supreme Court and High Court Question Bank सर्वोच्चय न्यायालय

  • question_answer
    नीचे दिए कथनों पर विचार करें:
    1. भारतीय संविधान ने एकीकृत न्यायालय व्यवस्था की स्थापना की है।
    2. न्यायालय की एकल व्यवस्था भारत सरकार अधिनियम, 1935 से ग्रहण की गई है।
    3. भारत के उच्चतम न्यायालय का उद्घाटन 28 जनवरी, 1950 को किया गया था।
    4. संविधान में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों का कार्यकाल तय नहीं किया गया है। ऊपर दिए गए कथनों पर विचार कर सही कूट का चयन करें:
     

    A) 1, 2 एवं 3 सत्य

    B) 2, 3 एवं 4 सत्य

    C) 1 एवं 2 सत्य

    D) सभी सत्य

    Correct Answer: D

    Solution :

    व्याख्या-भारतीय संविधान ने एकीकृत न्याय व्यवस्था की स्थापना की गई है, जिसमें शीर्ष स्थान पर उच्चतम न्यायालय व उसके अधीन उच्च न्यायालय है। न्यायालय की यह एकल व्यवस्था भारत सरकार अधिनियम, 1935 से ग्रहण की गई है और केंद्रीय एवं राज्य विधानों को लागू करती है। भारत के उच्चतम न्यायालय का उद्घाटन 28 जनवरी, 1950 को किया गया। यह भारत सरकार अधिनियम, 1935 के तहत लागू संघीय न्यायालय का उत्तराधिकारी था। हालांकि उच्चतम न्यायालय का न्यायक्षेत्र पूर्ववर्ती न्यायालय से ज्यादा व्यापक है। भारतीय संविधान के भाग- V में अनुच्छेद 124 से 147 तक उच्चतम न्यायालय के गठन, स्वतंत्रता, न्यायक्षेत्र, शक्तियां, प्रक्रिया आदि का उल्लेख है। संसद भी उनके विनियमन के लिए अधिकृत है। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति राष्ट्रपति करता है। मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति राष्ट्रपति अन्य न्यायाधीशों एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सलाह के बाद करता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner