Super Exam Geography Resources and Industry / संसाधन एवं उद्योग Question Bank संसाधन एवं उद्योग

  • question_answer
    हाल में तत्वों के एक वर्ग, जिसे ‘दुर्लभ मृदा धातु’ कहते हैं, की कम आपूर्ति पर चिंता जतार्इ गर्इ। क्यों?           (lAS 2012)
    1. चीन, जो इन तत्वों का सबसे बड़ा उत्पादक है, द्वारा इनके निर्यात पर कुछ प्रतिबंध लगा दिया गया है।
    2. चीन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और चिली को छोड़कर अन्य किसी भी देश में ये तत्व नहीं पाए जाते हैं।
    3. दुर्लभ मृदा धातु विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामानों के निर्माण में आवश्यक हैं और इन तत्वों की मागं बढ़ती जा रही है।
    उपर्युक्त में से कौन - सा/से कथन सही है/हैं?

    A) केवल 1

    B) केवल 2 और 3

    C) केवल 1 और 3

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर – केवल 1 और 3
    व्याख्या - कथन 2 असत्य है, शेष दोनों कथन सत्य हैं।
    वर्ष 2012 में चीन-अमेरिका व्यापार युद्ध के दौरान चीन ने अमेरिका (USA) को होने वाले कर्इ दुर्लभ मृदा तत्वों के निर्यात पर रोक लगा दी थी। इसके बाद अब अमेरिका की सेना ने दुर्लभ मृदा तत्वों के प्रसंस्करण की तकनीकी में निवेश किया है।
    दुर्लभ मृदा तत्व के प्रसंस्करण की प्रकिया बहुत ही जटिल है।
    जबकि अपने नाम के विपरीत पृथ्वी पर बहुतायत मात्रा में पाए जाते हैं। यह चीन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा के अतिरिक्त ब्राजील, जापान, सिंगापुर, भारत में भी बहुतायत मात्रा में है। दुर्लभ मृदा तत्वों में अन्य धातुओं की अपेक्षा बेहतर उत्प्रेरक, धातुकर्म, परमाणु, विद्युत और चुंबकीय गुण होते हैं।
    दुर्लभ मृदा तत्व के विशिष्ट गुणों के कारण इसका इस्तेमाल स्मार्ट फोन, इलेक्ट्रिक कार, वायुयान के महत्वपूर्ण उपकरण, परमाणु हथियार और अंतरिक्ष कार्यक्रमों के साथ कर्इ अन्य महत्वपूर्ण तकनीकी विकास में होता है।
    टिप्पणी -
    वर्तमान समय में दुर्लभ मृदा तत्व के बाजार में चीन की हिस्सेदारी लगभग 94% है।
    चीन में सर्वाधिक 83% दुर्लभ मृदा तत्व बेस्टनासाइट भंडार के रूप में मंगोलिया प्रांत में पाया जाता है।
    भारत में परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड की निगरानी में दुर्लभ मृदा तत्वों का सीमित खनन किया जाता है।
    विशेष
    1. क्या हैं दुर्लभ मृदा तत्व?
    यह 17 दुर्लभ धातु तत्वों का समूह है जो पृथ्वी की ऊपरी सतह अर्थात क्रस्ट में पाए जाते हैं।
    दुर्लभ मृदा तत्व आवर्त सारणी में 15वें समूह के लैंथेनाइड ( Z - 57 से 71) और स्कैंडियम तथा एटेरिबियम के नाम से जाने जाते हैं।
    2. दुर्लभ मृदा तत्व की विशेषताएं-
    दुर्लभ मृदा तत्व चांदी के रंग, सिल्वर व्हाइट या भूरे रंग के होते हैं। दुर्लभ मृदा तत्व कर्इ समान गुण साझा करते हैं, जिसके कारण इन्हें एक-दूसरे से अलग करा या इनकी अलग-अलग पहचान करना बहुत ही कठिन है। इनकी घुलनशीलता तथा जटिल संरचना में बहुत ही सूक्ष्म अंतर होता है। दुर्लभ मृदा तत्व चमकीली लेकिन हवा में आसानी से धूमिल नजर आने वाली धातुएं हैं। दुर्लभ मृदा तत्वों में उच्च विद्युत चालकता होती है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner