MP State Exams Hindi MP SI Solved Papers MP-SI Samanya Hindi 29-Oct-2017, 2 PM

  • question_answer
    इस गद्य को ध्यान से पढ़े और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें:
    धर्म एक व्यापक शब्द है। मजहब, मत, पंथ,या संप्रदाय सीमित रूप हैं। संसार के सभी धर्म मूल रूप से एक ही हैं। सभी मनुष्य के साथ सद्व्यवहार सिखाते हैं। ईश्वर किसी विशेष धर्म या जाति का नहीं। सभी प्राणियों में एक प्राण स्पंदन होता है। उसके रक्त का रंग भी एक ही है। सुख-दुख का भाव बोध भी उनमें एक जैसा है। आकृति और वर्ण, वेशभूषा और रीति-रिवाज तथा नाम ये सभी ऊपरी वस्तुएँ हैं। ईश्वर ने मनुष्य या इंसान को बनाया है और इंसान ने बनाया है धर्म या मजहब को। ध्यान रहे मानवता या इंसानियत से बड़ा धर्म या मजहब दूसरा कोर्इ नहीं। वह मिलना सिखाता है, अलगाव नहीं। धर्म तो एकता का घोतक है?
    प्रश्न- सबसे बड़ा धर्म क्या है।

    A) सबसे बड़ा धर्म स्वयं धर्म है।

    B) सबसे बड़ा धर्म मानवता है।

    C) सबसे बड़ा धर्म सात्विकता है।

    D) सबसे बड़ा धर्म धार्मिकता है।

    Correct Answer: B


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner