s JEE Main, JEE Advanced, CBSE, NEET, IIT, free study packages, test papers, counselling, ask experts - Studyadda.com

विश्व के महाद्वीप (मानचित्रण)

विश्व के महाद्वीप (मानचित्रण)

Category :

विश्व के महाद्वीप (मानचित्रण)

 

विश्लेषणात्मक अवधारणा

वैज्ञानिकों ने 7 बड़े भू-खंडों को महाद्वीपों का दर्जा दिया है। पृथ्वी का स्थल भाग कर्इ छोटे और बड़े द्वीपों में बंटा हुआ है। बड़े द्वीपों को महाद्वीप कहा जाता है। महाद्वीप धरती का बहुत बड़ा विस्तृत क्षेत्र होता है जिसकी सीमाएं स्पष्ट रूप से पहचानी जा सकती है। यूरोप और एशिया दोनों को मिलाकर यूरेशिया कहा जाता है। यूरोप, एशिया और अफ्रीका को मिलाकर यूरोफ्रेशिया कहा जाता है। सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला महाद्वीप एशिया है, जहां विश्व की 60% जनसंख्या निवास करती है, जबकि 54 देशों के साथ सर्वाधिक देशों वाला महाद्वीप अफ्रीका है।

  • उत्तरी अमेरिका की खोज 1492 र्इ. में कोलम्बस द्वारा की गर्इ थी।
  • उत्तरी अमेरिका विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसका क्षेत्रफल 2,424,700 वर्ग किमी. है।
  • उत्तरी अमेरिका समुद्री तट सभी महाद्वीपों में सबसे बड़ा है।
  • इसका सबसे बड़ा प्रायद्वीप लेब्राडोर है तथा सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट माउंट देनाली लास्का श्रेणी में है।
  • सुपीरियर, र्इरी तथा मिशीगन, घूरन, ओंटेरियो यहां की महान झीलें हैं।
  • उत्तरी अमेरिका के शीतोष्ण घास के मैदान ‘प्रेयरी’ कहलाते हैं।
  • क्रिस्टोफर कोलम्बस ने ओरानिको नदी के मुहाने पर दक्षिण अमेरिका की खोज की थी।
  • दक्षिणी अमेरिका से स्थित एण्डीज विश्व की सबसे लम्बी पर्वतमाला है।
  • दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकांकागुआ है।
  • दक्षिण अमेरिका की अमेजन नदी विश्व की दूसरी सबसे लंबी नदी है।
  • दक्षिण अमेरिका, के ब्राजील में बहने वाली अमेजन नदी विश्व में अपवाह क्षेत्र की दृष्टि से प्रथम स्थान पर है।
  • वेनेजुएला स्थित एंजेल जलप्रपात विश्व का सबसे ऊंचा झरना है।
  • ब्राजील के कहवा के बागों को ‘फजैण्डा’ और उष्ण आर्दवनों को ‘सेल्वाज’ कहते हैं।
  • दक्षिण अमेरिका के चिली में इस महाद्वीप का शुष्कतम भाग व मरुस्थल ‘अटाकामा’ स्थित है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से यूरोप महाद्वीप पांचवें स्थान पर है।
  • यूरोप और एशिया के जुड़े रहने के कारण इन दोनों महाद्वीपों को ‘यूरेशिया’ का संज्ञा दी जाती है।
  • यूरोप को प्रायद्वीपों का देश भी कहा जाता है।
  • फ्रांस की राजधानी पेरिस जो सीन नदी के तट पर बसी है, विश्व का सबसे सुन्दर नगर माना जाता है।
  • यूरोप के हंगरी रूमानिया और यूक्रेन गणराज्य में शीतोष्ण घास के मैदान (प्रेयरी क्षेत्र) पाये जाते हैं।
  • पृथ्वी का सबसे छोटा तथा सबसे कम जनसंख्या वाला महाद्वीप आस्ट्रेलिया है।
  • विश्व का सर्वाधिक गर्म स्थल अल-अजीजिया (लीबिया) अफ्रीका में ही स्थित है।
  • विश्व की सबसे लम्बी नदी नील अफ्रीका महाद्वीप में ही बहती है।
  • अफ्रीका में किम्बरले खान (दक्षिण अफ्रीका) विश्व की सबसे बड़ा हीरे की खान है।
  • अफ्रीका में विश्व का सबसे विशाल मरूस्थल सहारा स्थित है। अफ्रीका के उष्ण घास के मैदान सवाना ओर शीतोष्ण घास के मैदान ‘वेल्डस’ कहलाते हैं।
  • अफ्रीका का सबसे लम्बा रेलमार्ग केप काहिरा रेलमार्ग है।
  • आस्ट्रेलिया की खोज का श्रेय ऐबेल वस्मान और जेम्स कुक को जाता है।
  • आस्ट्रेलिया के दक्षिणी-पूर्व में स्थित न्यूजीलैण्ड को “दक्षिण का ब्रिटेन’’ कहा जाता है।
  • आस्ट्रेलिया पूर्णत: दक्षिण गोलार्द्ध में स्थित है।
  • एशिया महाद्वीप उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। यह पश्चिम में यूरोप महाद्वीप से संलग्न है।
  • एशिया महाद्वीप सर्वाधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप है, यहां विश्व की लगभग 60% जनसंख्या निवास करती है।
  • एशिया में विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत माउण्ट एवरेस्ट, सबसे ऊंचा पठार पामीर जिसे विश्व की छत भी कहा जाता है, आदि हैं।
  • विश्व की सबसे गहरी झील बैकाल झील एशिया में ही स्थित है।

Other Topics


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner