परिवहन एवं संचार
विश्लषणात्मक अवधारणा
परिवहन मानव द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण आर्थिक क्रिया है। किसी भौतिक माध्यम द्वारा वस्तुओं या व्यक्तियों के एक स्थान से दूसरे स्थान के लिए स्थानान्तरण या आवागमन को परिवहन या यातायात कहते हैं। आर्थिक क्रियाओं के त्रिस्तरीय वर्गीकरण में परिवहन को तृतीयक क्रिया के अन्तर्गत शामिल किया जाता है। सामान्यत: परिवहन व्यक्तियों और वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक वहन करने की सेवा या सुविधा को कहते हैं जिसमें मनुष्यों (मानवीय), पशुओं तथा विभिन्न प्रकार के वाहनों का प्रयोग किया जाता है। ऐसा गमनागमन स्थल, जल एवं वायु मागोर्ं द्वारा होता है। इसी प्रकार संदेश, विचार आदि के स्थानिक आदान-प्रदान को संचार कहा जाता है। परिवहन तथा संचार को सम्मिलित रूप से परिसंचरण के अन्तर्गत रखा जाता है।
- परिवहन तथा संचार को सम्मिलित रूप से परिसंचरण कहा जाता है।
- किसी प्रदेश की परिवहन व्यवस्था के क्षेत्रीय प्रतिरूप को परिवहन जाल कहा जाता है।
- स्थलीय परिवहन को दो भागों में बांटा गया हैं सड़क परिवहन व रेल परिवहन।
- सूचनाओं को उनके उद्गम स्थान से गंतव्य तक किसी चौनल के माध्यम से पहुंचाने की प्रक्रिया संचार कहलाती है।
- किसी क्षेत्र के अन्दर प्रति 100 वर्ग किलोमीटर में पायी जाने वाली सड़कों के जाल को सड़क घनत्व कहते हैं।
- महामार्ग दूरस्थ स्थानों को जोड़ने वाली पक्की सड़कें होती हैं। जिनका निर्माण इस प्रकार किया जाता है कि निर्बाध रूप से यातायात का आवागमन हो सके।
- स्टुअर्ट महामार्ग उत्तरी आस्ट्रेलिया के बिटुम को दक्षिण आस्ट्रेलिया के ऊनादत्ता से जोड़ता है।
- अलास्का महामार्ग कनाडा के एडमान्टन नगर को अलास्का के ऐकोरेज नगर से जोड़ता है।
- चेगंडू-ल्हासा महामार्ग चीन द्वारा तिब्बत क्षेत्र में निर्मित किया गया नवीन महामार्ग है।
- पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग पूरे महाद्वीप से गुजरते हुए महाद्वीप के दोनों छोरों को जोड़ते हैं
- राइन नदी-जलमार्ग विश्व का व्यस्ततम् नदी जलमार्ग है। यह नदी जर्मनी व नीदरलैण्ड देशों से होकर प्रवाहित होती है।
- स्वेज नहर का निर्माण 1869 र्इ. में मिस्र के उत्तर में पोर्ट सर्इद एवं दक्षिण में स्थित पोर्ट स्वेज के मध्य भूमध्य सागर तथा लाल सागर को जोड़ने हेतु किया गया है।
- केप-काहिरा रेलमार्ग अफ्रीका का एक प्रायद्वीप प्रस्तावित अन्तर्महाद्वीपीय रेलमार्ग है।
- भूमध्य सागर एवं हिन्द महासागर जलमार्ग संसार का सबसे लम्बा व्यापारिक मार्ग है। यह संसार के मध्य भाग से होकर जाता है।
- सबसे लम्बा वायुमार्ग न्यूयार्क-लंदन-पेरिस-रोम -काहिरादिल्ली - मुम्बर्इ - कोलकाता - हांगकांग - टोकियो वायुमार्ग है
- ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग विश्व का सबसे अधिक लम्बा रेलमार्ग है। यह रेलमार्ग रूस के पश्चिमी भाग में स्थित सेंट पीटर्सबर्ग (लेनिनग्रोद) से एशियार्इ रूस के पूर्व में स्थित ब्लाडीवोस्टक तक 9560 किमी. लम्बा है।