मृदा के घटक तत्वों के संबंध में निम्न सही युग्मों का चुनाव करें |
1. मृदा परिच्छेदिका की मोटार्इ - समय |
2. मृदा निर्माण की दर - जलवायु |
3. ह्यूमस निर्माण की दर - उच्चावच |
A) 1 और 2
B) 2 और 3
C) 1 और 3
D) 12 और 3
Correct Answer: A
Solution :
उत्तर - 1 और 2 |
व्याख्या - युग्म 3 गलत सुमेलित है, शेष युग्म सही सुमेलित हैं। मृदा अपक्षय की प्रक्रिया के माध्यम से बनती है। मृदा निर्माण की प्रक्रिया विभिन्न कारकों द्वारा प्रभावित होती है और जनक शैल मृदा के रंग, गठन, रासायनिक गुणधर्म, खनिज की मात्रा एवं पारगम्यता को निर्धारित करते हैं। |
मृदा का निर्माण - मिट्टी अथवा मृदा का निर्माण खनिजों और जैव पदाथोर्ं तथा भूमि पर पाए जाने वाले खनिजों से होता है। |
मृदा निर्माण की दर - जलवायु, तापमान, वर्षा अपक्षय मृदा निर्माण की दर के निर्धारक हैं। |
मृदा परिच्छेदिका की मोटार्इ - समय, मृदा परिच्छेदिका की मोटार्इ का निर्धारक तत्व हैं। |
मृदा के संचय - उच्चावच, तुंगता और ढाल मृदा के संचय को निर्धारित करते हैं। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec