महाराजा रणजीत सिंह के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये |
1. इनकी फौज में केवल सिख लोग ही शामिल थे। |
2. इन्होंने जीते हुए क्षेत्रों में मुगल भू-राजस्व व्यवस्था के स्थान पर एक नई व्यवस्था आरंभ की। |
3. इन्होंने सतलुज नदी के पश्चिम के सभी सिख प्रधानों को अपने अधीन कर पंजाब में अपना राज्य कायम किया। उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं? |
A) केवल 1
B) केवल 2 और 3
C) केवल 3
D) 1, 2 और 3
Correct Answer: C
Solution :
उत्तर- केवल 3 व्याख्या - रणजीत सिंह की सेना केवल सिखों तक सीमित नहीं थी, बल्कि इन्होंने गोरखा, बिहारी, उड़िया, पठान, डोगरा तथा पंजाबी मुसलमानों को भी अपनी सेना में भर्ती किया। रणजीत सिंह ने यूरोपीय प्रशिक्षकों की सहायता से यूरोपीय पद्धति पर शक्तिशाली, अनुशासित सेना तैयार की। रणजीत सिंह ने सतलुज नदी के पश्चिम के सभी सिख प्रधानों को अपने अधीन कर लिया और पंजाब में अपना राज्य कायम किया। इन्होंने अपने जीते हुए प्रदेशों में मुगलों द्वारा लागू की गई भू-राजस्व व्यवस्था में कोई परिवर्तन नहीं किया। भू-राजस्व का हिसाब 50 प्रतिशत सकल उत्पादन के आधार पर लगाया गया।You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec