तीस्ता नदी के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये |
1. तीस्ता नदी का उद्गम वही है जो ब्रह्मपुत्र का है लेकिन यह सिक्किम से होकर बहती हैं। |
2. रंगीत नदी की उत्पत्ति सिक्किम में होती है और यह तीस्ता नदी की एक सहायक नदी है। |
3. तीस्ता नदी, भारत एवं बांग्लादेश की सीमा पर बंगाल की खाड़ी में जा मिलती है। |
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (IAS 2017) |
A) केवल 1 और 3
B) केवल 2
C) केवल 2 और 3
D) 1, 2 और 3
Correct Answer: B
Solution :
उत्तर - केवल 2 |
व्याख्या - |
ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम तिब्बत में मानसरोवर झील के निकट चेमायुंगडुंग हिमनद है। तीस्ता नदी सिक्किम में चोलामु झील में उद्गमित होती है। अत: कथन 1 गलत है। |
रंगीत या रंगित नदी का उद्गम सिक्किम हिमालय से है, एवं यह तीस्ता की एक प्रमुख सहायक नदी है। रंगीत नदी सिक्किम व बंगाल के दार्जिलिंग जिले के मध्य प्राकृतिक सीमा बनाती है। अत: कारण 2 सही है। |
तीस्ता नदी भारत के सिक्किम व बंगाल राज्यों में प्रवाहित होती हुर्इ बांग्लादेश में प्रवेश करती है, एवं बांग्लादेश में ही ब्रह्मपुत्र नदी से मिलती है। अत: स्पष्ट है कथन 3 सही नहीं है। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec