कालीघाट चित्रकला के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें - |
1. कालीघाट चित्रकला का विकास लगभग 17वीं सदी में हुआ था। |
2. इस चित्रकला का सम्बंध ओडिशा से है। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें |
A) केवल 1
B) केवल 2
C) 1 और 2
D) न तो 1 न ही 2
Correct Answer: D
Solution :
उत्तर - न तो 1 न ही 2 |
व्याख्या - कालीघाट चित्रकला का विकास लगभग 19वीं सदी में कोलकाता के कालीघाट मंदिर में हुआ माना जाता है। इस चित्रकला की शैली में हिन्दू देवी-देवताओं तथा उस समय के पारम्परिक किवदंतियों के पात्रों का चित्रण देखने को मिलता है। |
विशेष - इस चित्रकला शैली को कागज पर पटुआ नामक एक समूह द्वारा चित्रित किया गया था, इसलिए इसका नाम कालीघाट पाटा पड़ गया। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec