निम्न में से कौनसाध्कौनसी राजा रवि वर्मा की कृति है - |
1. चांदनी रात में नारी |
2. रावण और सीता |
3. इंद्रजीत की विजय |
A) केवल 1
B) 1 और 2
C) 2 और 3
D) 1, 2 और 3
Correct Answer: D
Solution :
उत्तर - 1, 2 और 3 |
व्याख्या - उपरोक्त सभी कृतियां राजा रवि वर्मा की हैं। राजा रवि वर्मा का जन्म 29 अप्रैल 1848 र्इसवी को केरल के शहर किलिमानूर में हुआ। चित्रकला की शिक्षा उन्होंने मदुरै के चित्रकार अलाग्री नायडू तथा विदेशी चित्रकार श्री थियोडोर जेंसन से, जो भ्रमणार्थ भारत आये थे, पायी थी। दोनों यूरोपीय शैली के कलाकार थे। श्री वर्मा की चित्रकला में दोनों शैलियों का सम्मिश्रण दृष्टिगोचर होता है। |
विशेष - राजा रवि वर्मा की अन्य कृतियां निम्नानुसार हैं - |
शकुंतला का पत्रलेखन |
इंद्रजीत की विजय |
हरिश्चंद्र |
फल बेचने वाली, दमयंती |
श्री कृष्ण |
बलराम |
रावण और सीता |
शांतनु एवं मत्स्यगंधा |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec