वुड डिस्पैच के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य (IAS 2018) |
1. सहायता अनुदान व्यवस्था (ग्रांट्स-इन-एड) शुरू की गर्इ। |
2. विश्वविद्यालयों की स्थापना की सिफारिश की गर्इ। |
शिक्षा के सभी स्तरों पर शिक्षण माध्यम के रूप में अंग्रेजी की सिफारिश की गर्इ। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए |
A) केवल 1 और 2
B) केवल 2 और 3
C) केवल 1 और 3
D) 12 और 3
Correct Answer: A
Solution :
उत्तर-केवल 1 और 2 |
व्याख्या- वुड डिस्पैच या वुड घोषणा-पत्र ब्रिटिश र्इस्ट इंडिया कंपनी के बोर्ड ऑफ कंट्रोल के अध्यक्ष चार्ल्स वुड द्वारा। 1854 र्इ. में जारी किया गया था। इस घोषणा-पत्र में भारतीय शिक्षा पर एक व्यापक योजना प्रस्तुत की गर्इ थी। इस घोषणापत्र में शिक्षा के उद्देश्य, माध्यम, सुधारों आदि पर विचार किया गया था। इस घोषणा-पत्र को भारत में अंग्रेजी शिक्षा का मैग्नाकार्टा भी कहा जाता है। प्रस्ताव में सरकार ने पाश्चात्य शिक्षा के प्रसार को अपना उद्देश्य बनाया। उच्च शिक्षा को अंग्रेजी भाषा के माध्यम से दिए जाने पर बल दिया गया, परंतु साथ ही देशी भाषा के विकास को भी महत्व दिया गया। इस घोषणापत्र के अनुसार, लंदन विश्विद्यालय के आधार पर कलकत्ता, बंबर्इ एवं मद्रास प्रेसीडेंसी में एक - एक विश्वविद्यालय की स्थापना की व्यवस्था की जाए। |
टिप्पणी - इसमें इस बात पर बल दिया गया कि सरकारी शिक्षण संस्थानों में दी जाने वाली शिक्षा धर्मनिरपेक्ष हो। शिक्षा के क्षेत्र में निजी प्रयत्नों को प्रोत्साहित करने के लिए की पदित चलाने की सिफारिश भी इसमें की गर्इ। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec