s JEE Main, JEE Advanced, CBSE, NEET, IIT, free study packages, test papers, counselling, ask experts - Studyadda.com

Super Exam Indian Polity and Civics Emergency Provision Question Bank आपातकालीन प्रावधान

  • question_answer
    राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति शासन घोषित किए जाने के परिणाम निम्न में से क्या-क्या हो सकते हैं?
    1. राष्ट्रपति राज्य के कार्यकारी अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर सकता है।
    2. राष्ट्रपति लोकसभा के सामान्य कार्यकाल को बढ़ा सकता है।
    3. राष्ट्रपति नागरिकों के सभी मौलिक अधिकारों को निलम्बित कर सकता है।
    4. राष्ट्रपति केन्द्र और राज्य के मध्य वित्तीय संसाधनों के वितरण प्रतिरूप को संशोधित कर सकता है।
     

    A) कूटः 1, 3 और 4

    B) 1 और 4

    C) 1, 2 और 3

    D) 1, 2 और 4

    Correct Answer: B

    Solution :

    व्याख्या-संविधान के अनुच्छेद 356 एवं 357 के प्रावधानों में राष्ट्रपति द्वारा की गई उद्घोषणा के राज्य की शासन व्यवस्था पर निम्नलिखित प्रभाव दिखाई देते हैः
    राष्ट्रपति राज्य सरकार के कार्य अपने हाथ में ले लेता है और उसे राज्यपाल तथा अन्य कार्यकारी अधिकारियों की शक्ति प्राप्त हो जाती है।
    वह घोषणा कर सकता है कि संसद, राज्य विधायिका की शक्तियों का प्रयोग करेगी।
    वह राज्य के किसी निकाय या प्राधिकारी से सम्बंधित संविधान के उन उपबंधों के प्रवर्तन को पूर्णतः या आंशिक रूप से निलंबित कर सकता है जो उद्घोषणा के उद्देश्यों को प्रभावी बनाने के लिए राष्ट्रपति को आवश्यक प्रतीत हों।
    संसद राज्य के लिए कानून बनाने की शक्ति राष्ट्रपति या किसी अन्य प्राधिकारी को दे सकती है। सामान्यतः यह शक्ति राष्ट्रपति को दी जाती है।
    यदि लोकसभा का सत्र न चल रहा हो तो राष्ट्रपति राज्य की संचित निधि के प्रयोग से सम्बंधित उन विधेयकों को अनुमति दे सकता है, जो अभी तक संसद की अनुमति के लिए लंबित हैं।
    यदि संसद का सत्र न चल रहा हो तो राष्ट्रपति उस राज्य के लिए अध्यादेश भी जारी कर सकता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner