निम्नलिखित जलवायु और भूगोल-विषयक तथ्यों पर विचार कीजिए- (lAS 2002) |
1. संघनन |
2. उच्च ताप एवं आर्द्रता |
3. पर्वत विज्ञान |
4. ऊर्ध्वाधर हवा |
गर्जन-मेघ इनमें से किस-किस तथ्य के कारण होता है? |
A) 1 और 2
B) 2, 3 और 4
C) 1, 2 और 4
D) 1, 2, 3 और 4
Correct Answer: C
Solution :
उत्तर - 1, 2 और 4 |
व्याख्या - अत: पर्वत विज्ञान को छोड़कर शेष सभी का संबंध मेघ-गर्जन की घटना से है। |
मेघ गर्जन वायुमण्डल की क्षोभ मंडल परत की घटना है। वस्तुत: मेघ-गर्जन, तड़ित झंझा की एक प्रक्रिया है। तड़ित झंझा वायुमंडल में हो रही प्रबल संवहनी हलचलों का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। सामान्यत: यह एक विशाल कपासी-वर्षामेघ के रूप में प्रकट होती है। |
वास्तव में तड़ित झंझा स्थानीय तूफान होते हैं, जिनमें ऊपर की ओर हवाएं उर्ध्वाधार एवं तीव्र गति से चलती हैं, बिजली की चमक और मेघ-गर्जन के साथ मूसलाधार जलवर्षा होती है। |
मेघ-गर्जन के पूर्व बिजली की चमक होती है, जिस कारण तापक्रम अचानक बढ़ जाता है और वायु तीव्रता से अचानक विस्तृत होती है, जिस कारण तीव्र आवाज उठती है। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec