1. देश में अट्ठारह उच्च न्यायालय है। |
2. उनमें से तीन का क्षेत्राधिकार एक राज्य से अधिक पर है। |
3. किसी भी संघ राज्य क्षेत्र का अपना उच्च न्यायालय नहीं है। |
4. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 वर्ष की उम्र तक पद धारित करते है। इनमें से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? |
A) 1, 2 और 4
B) 2 और 3
C) 1 और 4
D) केवल 4
Correct Answer: D
Solution :
व्याख्या-वर्तमान में देश में कुल 25 उच्च न्यायालय है। उनमें से 7 का क्षेत्राधिकार एक से अधिक राज्यों/संघ क्षेत्रों पर है। संघ राज्य क्षेत्र दिल्ली तथा जम्मू-कश्मीर का भी अपना एक उच्च न्यायालय है। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 वर्ष तक अपना पद धारण कर सकते है। भारत में सर्वप्रथम मुंबई, कोलकाता तथा चेन्नई उच्च न्यायालय की स्थापना एक साथ 1862 में भारतीय उच्च न्यायालय अधिनियम, 1861 के तहत की गई थी। देश के 25वें उच्च न्यायालय आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की स्थापना 1 जनवरी, 2019 को की गई, जिसका अधिकार क्षेत्र आंध्र प्रदेश राज्य है। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की मुख्य खण्डपीठ आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में है।You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec