नाभिकीय ऊर्जा के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये |
1. यूरेनियम और थोरियम नाभिकीय ऊर्जा के उत्पादन में प्रयुक्त होने वाले खनिज हैं। |
2. यूरेनियम निक्षेप धारवाड़ शैलों में नहीं पाये जाते हैं। |
3. थोरियम मुख्यत: केरल के तटीय क्षेत्र की पुलिन बीच की बालू में मोनाजाइट एवं इल्मेनाइट से प्राप्त किया जाता है। |
4. विश्व के सर्वाधिक समृद्ध मोनाजाइट राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्रों में पाये जाते हैं। |
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? |
A) केवल 1
B) केवल 2 और 4
C) केवल 1 और 3
D) 1, 2, 3 और 4
Correct Answer: C
Solution :
उत्तर - केवल 1 और 3 |
व्याख्या - |
यूरेनियम, थोरियम, प्लूटोनियम आदि प्रमुख नाभिकीय ऊर्जा खनिज है। अत: कथन 1 सत्य हैं। |
कथन 2 असत्य हैं। यूरेनियम निक्षेप धारवाड़ शैलों में पाए जाते हैं। |
थोरियम मुख्यत: केरल के तटीय क्षेत्र के पुलिन बीच की बालू में मोनाजाइट एवं इल्मेनाइट से प्राप्त किया जाता हैं। अत: कथन 3 भी सत्य हैं। |
कथन 4 सत्य नहीं है। विश्व के सबसे समृद्ध मोनाजाइट निक्षेप केरल के पालाक्काड तथा कोलाम जिलों, आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम तथा उड़ीसा में महानदी के नदी डेल्टा में पाए जाते हैं। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec