s JEE Main, JEE Advanced, CBSE, NEET, IIT, free study packages, test papers, counselling, ask experts - Studyadda.com

Super Exam Economics Food Security / खाद्य सुरक्षा Question Bank कृषि खाद्य सुरक्षा एवं आपूर्ति

  • question_answer
    निम्नलिखित में से कौन सा/से भारत में 1991 में आर्थिक नीतियों के उदारीकरण के बाद घटित हुए हैं?
    1. जीडीपी में कृषि का अंश वृहद रूप से बढ़ गया
    2. विश्व व्यापार में भारत का निर्यात का अंश बढ़ गया।
    3. FDI का अंतप्रवाह (Inflow) बढ़ गया।
    4. भारत का विदेशी विनिमय भण्डार वृहत रूप से बढ़ गया।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए

    A) 1 और 4

    B)                       2, 3 और 4

    C) 2 और 3                   

    D) 1, 2,  3 और 4

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर-2, 3 और 4
    व्याख्या-भारत के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का अंश वर्षों के बढ़ने के साथ घटा है, विश्व विकास संकेतक द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट अनुसार सकल घरेलू उत्पाद में सन् 2000 में कृषि अंश 23% था जबकि वह घटकर 2015 में 17% रह गया तथा सेवा क्षेत्र का योगदान में बढ़ोतरी हुई है। विश्व व्यापार में निर्यात समय के साथ बढ़ा है। 1990 से 2000 के समय में जहाँ निर्यात 0.5% तथा 0.7% था वह बढ़कर 2014-15 तक 1.7% तक हो गया।
    FDI में भी बढ़ोतरी पायी गयी। आँकड़ों अनुसार 2000-2001 में FDI मात्र 3272 मिलियन डॉलर था जो 2014-15 के प्रारम्भ में 31251 मिलियन डॉलर पहुँच गया। भारत का विदेशी विनिमय भण्डार 2017-18 में 320649 मिलियन है, जो 1991-92 में 9220 मिलियन डॉलर तक सीमित था।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner