राष्ट्रीय कृषि बाजार (नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट) स्कीम को क्रियान्वित करने का/के क्या लाभ है? |
1. यह कृषि वस्तुओं के लिए सर्व भारतीय इलेक्ट्रॉनिक व्यापार पोर्टल है। |
2. यह कृषकों के लिए राष्ट्रव्यापी बाजार सुलभ कराता है, जिसमें उनके उत्पाद की गुणवत्ता के अनुरूप कीमत मिलती है। |
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए |
A) केवल 1
B) केवल 2
C) 1 और 2 दोनों
D) न ही 1 और ही 2
Correct Answer: C
Solution :
उत्तर-1 और 2 दोनों |
व्याख्या-पारदर्शिता को सुनिश्चित करते हुए 14 अप्रैल 2016 को हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इसकी स्थापना की गई है। बिचैलियों को हटाकर उपज का बेहतर मूल्य प्रदान करने के उद्देश्य की पूर्ति हेतु इस पोर्टल की उपलब्धता प्रदान की गई जिसमें कृषि विपणन समितियों का समावेश रहता है, जिससे एकीकृत पारदर्शी तथा उचित बाजार का निर्माण होता है। इलेक्ट्रॉनिक होने के कारण कृषकों को उपज अनुरूप बेहतर मूल्य प्राप्त हो जाता है। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec