सिन्धु घाटी सभ्यता के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें - |
1. सैन्धव चित्रकला के साक्ष्य विभिन्न सैन्धव स्थलों के उत्खनन से प्राप्त मुहरों और मृदभांडों पर उत्कीर्ण चित्रों से मिलते हैं। |
2. सैन्धव लोग मृदभांडों को अलंकृत करने के लिए चित्रों से सजाते थे। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें |
A) केवल 1
B) केवल 2
C) 1 और 2
D) न तो 1 न ही 2
Correct Answer: C
Solution :
उत्तर [c] 1 और 2 |
व्याख्या - सैन्धव चित्रकला के साक्ष्य विभिन्न सैन्धव स्थलों के उत्खनन से प्राप्त मुहरों और मृदभांडों पर उत्कीर्ण चित्रों से मिलते हैं। सैन्धव लोग मृदभांडों को अलंकृत करने के लिए चित्रों से सजाते थे। मृदभांडों पर पशु-पक्षी, मानवाकृतियां के अलावा ज्यामितीय चित्र भी मिलते हैं। कुछ बर्तनों को रेखाओं, कोणों तथा वृत्तों से अलंकृत किया गया है। इनसे ये पता चलता है कि उन्हें ज्यामितीय विधि तथा रंगों का ज्ञान था। साथ ही वे उन्नत कलाकार व शिल्पकार थे और प्रौद्योगिकी में भी दक्ष थे। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec