भारत के चांग्पा समुदाय के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - (IAS (Pre) 2014) |
1. वे मुख्यत: उत्तराखंड राज्य में रहते हैं। |
2. वे अच्छे किस्म का ऊन देने वाले पश्मीना बकरों-बकरियों को पालते हैं। |
3. उन्हें अनुसूचित जनजातियों की श्रेणी में रखा जाता है। |
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? |
A) केवल 1
B) केवल 2 और 3
C) केवल 3
D) 1, 2 और 3
Correct Answer: B
Solution :
उत्तर - केवल 2 और 3 |
व्याख्या - चांग्पा तिब्बतीय प्रजातीय समूह की अध-खानाबदोश (Semi - nomadic) प्रजाति है, जो मुख्यतया जम्मू-कश्मीर के जास्कर क्षेत्र में पार्इ जाती हैं। इस समुदाय का मुख्य व्यवसाय पशुपालन है। इन्हें पहाड़ी ढालों पर मवेशियों और पश्मीना बकरों-बकरियों के झुंड के साथ अक्सर देखा जाता है। वर्ष 2001 में इन्हें अनुसूचित जनजातियों (ST) की श्रेणी में वर्गीकृत किया गया था। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec