निम्न कथनों पर विचार करें - |
1. उष्णकटिबंधीय आर्द्र जलवायु भूमध्य रेखा के निकट पार्इ जाती है। |
2. उष्णकटिबंधीय आर्द्र जलवायु क्षेत्र में सदाहरित वन पाए जाते हैं। |
उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें |
A) केवल 1
B) केवल 2
C) 1 और 2
D) न तो 1 न ही 2
Correct Answer: C
Solution :
उत्तर - 1 और 2 |
व्याख्या - उष्णकटिबंधीय आर्द्र जलवायु की विशेषताओं के सम्बन्ध में उपरोक्त दोनों कथन सत्य है। |
उष्णकटिबंधीय आर्द्र जलवायु भूमध्य रेखा (\[0{}^\circ \]अक्षांश) के निकट पार्इ जाती है। इस जलवायु के प्रमुख क्षेत्र दक्षिण पूर्वी एशिया के द्वीप,दक्षिण अमेरिका का अमेजन बेसिन, पश्चिमी विषुवतीय अफ्रीका तथा हैं। |
इस जलवायु प्रदेश में अत्यधिक सघन, विशाल तथा व्यापक जैवविविधता वाले उष्णकटिबंधीय सदाहरित वन पाए जाते हैं। वस्तुत: इन जलवायु प्रदेशों में लगभग सम्पूर्ण वर्ष में दोपहर के बाद बिजली की कड़क के साथ मूसलाधार वर्षा होती है। तापमान समान रूप से ऊंचा और वार्षिक तापांतर नगण्य होता है। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec