Super Exam Geography Irrigation and Multipurpose Projects / सिंचाई और बहुउद्देशीय परियोजनाएं Question Bank जल संसाधन, सिंचाई एवं बहुउद्देषीय परियोजनाएं

  • question_answer
    निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सत्य नहीं है? (IAS (Pre) 2000)

    A) घग्घर के जल का इंदिरा गांधी नहर में उपयोग किया जाता है।

    B) नर्मदा अमरकंटक क्षेत्र से निकलती है।

    C) निजाम सागर मांजीरा नदी पर स्थित है।

    D) पेनगंगा गोदावरी की सहायक नदी है।

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - घग्घर के जल का इंदिरा गांधी नहर में उपयोग किया जाता है।
    व्याख्या -
    चूंकि इंदिरा गांधी नहर सतलुज, व्यास व रावी नदियों का जल प्रयोग होता है। अत: कथन गलत है।
    नर्मदा नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक के नर्मदा कुण्ड से होता है। यह विधयाचल और सतपुड़ा श्रेणियों के मध्य भ्रंश घाटी में प्रवाहित होती हुर्इ अरब सागर में मिल जाती है। अत: कथन सही है।
    निजाम सागर बांध का निर्माण गोदावरी की सहायक मांजीरा नदी पर तेलंगाना राज्य में किया गया है। अत: कथन सही है।
    पेनगंगा, वेनगंगा, वर्धा, प्राणहिता, इंद्रावती, सबरी एवं ताल, माजीरा, आदि गोदावरी नदी की प्रमुख सहायक नदियां हैं। अत: कथन भी सही है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner