A) प्रोटीन
B) कार्बोहाइड्रेट
C) वसा
D) खनिज
Correct Answer: C
Solution :
उत्तर - वसा |
व्याख्या- ट्राइग्लिसराइड, शरीर में पाए जाने वाले वसा का एक प्रकार है। हमारा शरीर भोजन से प्राप्त अप्रयुक्त ऊर्जा को ट्राइग्लिसराइड में परिवर्तित कर देता है। ट्राइग्लिसराइड वसा कोशिकाओं में संचित होने लगता है। |
टिप्पणी - लिपिड्स पौधों एवं जंतुओं के शरीर में प्रचुरता में पाये जाते हैं। पौधों में लिपिडस उनके बीजों तथा फलों में उपलब्ध होता हैं, जबकि जंतुओं में ये ऐडिपोज ऊतकों, अस्थि मज्जा एवं तंत्रिकीय ऊतकों में संचित रहते हैं। पौधों में लिपिड्स का संचय विशिष्ट प्रकार के प्लास्टिड्स में किया जाता है, ये इलायोप्लास्टिड्स कहलाते हैं। |
लिपिड्स की संरचना- रासायनिक संरचनात्मक दृष्टि से लिपिड्स या वसा वसीय अम्लों एवं ग्लिसरॉल्स के एस्टर्स या ग्लिसराइड्स होते हैं अर्थात लिपिड का एक अणु वसीय अम्लों के तीन अणु एवं ग्लिसरॉल के एक अणु के संयोग से बनता है। वसीय अम्ल के तीनों अणु एकसमान अथवा भिन्न-भिन्न हो सकते हैं। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec