s JEE Main, JEE Advanced, CBSE, NEET, IIT, free study packages, test papers, counselling, ask experts - Studyadda.com

Super Exam Biology Plant Growth and Development / पौधे की वृद्धि और विकास Question Bank जैव विकास

  • question_answer
    आर्कियोप्टेरिक्स है-   (BPSC1995, RPSC 2008)

    A) जुरैसिक युग का सर्वपुरातन पक्षी

    B) जुरैसिक काल का सरीसृप

    C) ट्राइएसिक काल का सरीसृप

    D) ट्राइएसिक तथा जुरैसिक दोनों कालों का सरीसृप

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - जुरैसिक युग का सर्वपुरातन पक्षी
    व्याख्या - संयोजी कड़ियां-जंतु या पौधे जिनमें दो विभिन्न समूहों के जीवों के अभिलक्षण होते हैं उन्हें संयोजी कड़ियां कहा जाता है। संयोजी कड़ियों से यह प्रमाणित हो जाता है कि जीवों के एक समूह का विकास दूसरे समूह से हुआ है। यही बात जीवों की श्रृंखला में एक निरंतरता स्थापित करती है। इसका एक अच्छा उदाहरण जीवाश्म पक्षी आर्किओप्टेरिक्स है जो कि सरीसृप व पक्षी वर्ग के बीच की एक संयोजी कड़ी है। यह जुरैसिक युग का एक सर्वपुरातन पक्षी था जिसके जीवाश्म लगभग 15 करोड़ वर्ष पुरानी जुरैसिक चट्टानों से मिले हैं। इस पक्षी की दंतयुक्त चोंच थी व एक (सरिसृप - छिपकली की भांति) लंबी अस्थियुक्त पूंछ और अग्रपादों की अंगुलियों पर पंजे (Claws) थे।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner