A) नाल हरित शैवाल
B) कवक
C) अमीबा
D) युग्लीना
Correct Answer: A
Solution :
उत्तर - नील हरित शैवाल |
व्याख्या - पृथ्वी पर सबसे पुराना जीव नील हरित शैवाल है। ये ऐसे प्रथम जीव हैं जिन्होंने सूर्य के प्रकाश एवं जल के प्रयोग से भोजन का निर्माण करना प्रारम्भ किया। दो जगत प्रणाली के अनुसार सायनोबैक्टिरिया (नील-हरित शैवाल) को पहले शैवालों एक वर्ग साइनोफाइसीध्मिक्सोफाइसी में सम्मिलित किया गया था। आधुनिक धारणा के अनुसार नील-हरित शैवाल प्रोकेरियोट प्रकृति के होते हैं। अत: इन्हें मोनेरा जगत के अन्तर्गत सम्मिलित किया गया है। जीवाणु नामकरण की अन्तर्राष्ट्रीय संहिता के आधार पर जीवाणु वैज्ञानिकों ने नील-हरित शैवाल का नाम सायनोबैक्टिरिया रखा है। ये जीवाणु (सायनोबैक्टिरिया) यूबैक्टिरिया से भिन्न ऑक्सीजन उत्पादक प्रकाश संश्लेषण दर्शाते हैं। इसलिए इन्हें पृथ्वी पर ऑक्सीजन उत्पन्न करने वाले प्रथम सजीव माना जाता है। इन जीवाणुओं में हरित पादपों की तरह क्लोरोफिल- पाया जाता है। सायनोबैक्टिरिया सदैव नील-हरित नहीं होते है। इनके द्वारा उत्पन्न हुर्इ ऑक्सीजन गैस वायुमंडल में फैलने लगी, जो अन्य जीवों के विकास में सहायक हुर्इ। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec