भोजन के पाचन के लिये हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, एक प्रोटीन पाचक एंजाइम पेप्सिन तथा श्लेष्मा का स्रावण के संदर्भ में निम्न कथनों में से कौन-साध्से सही है/हैं? |
1. हाइड्रोक्लोरिक अम्ल पेप्सिन एंजाइम की क्रिया में सहायता करता है। |
2. इनका स्रावण छोटी आंत द्वारा किया जाता है। |
3. श्लेष्मा आमाशय के आंतरिक स्तर की अम्ल से रक्षा करता हैं। |
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये- |
A) केवल 1 और 2
B) केवल 2 और 3
C) केवल 1 और 3
D) 1, 2 और 3
Correct Answer: C
Solution :
उत्तर - केवल 1 और 3 |
व्याख्या - भोजन के पाचन के लिये हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, एक प्रोटीन पाचक एंजाइम पेप्सिन तथा श्लेष्मा का स्रावण आमाशय की भित्ति में उपस्थित जठर ग्रंथियों द्वारा किया जाता है। HCl पेप्सिन एंजाइम की क्रिया में सहायता करता है, जबकि श्लेष्मा आमाशय के आंतरिक स्तर की अम्ल से सुरक्षा करता है। |
HCl के कार्य - जठर रस में उपस्थित भोजन को यह अम्लीय माध्यम में बदल देता है। यह पेप्सिन तथा रेनिन को सक्रिय बनाता है। यह भोजन को सड़ने से बचाता है। यह पाइलोरिक स्फिक्टर के खुलने एवं बंद होने को नियंत्रित करता है। यह जीवाणु तथा अन्य हानिकारक जीवों को नष्ट करता है। न्यूक्लियोप्रोटीन को न्यूक्लिक अम्ल एवं प्रोटीन में विघटित करता है। यह कैल्सियम तथा आयरन लवण को आंत में भेजता है ताकि अवशोषण बिना रुकावट के होता रहे। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec