फ्लोएम ऊतक के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये |
1. फ्लोएम प्रकाश-संश्लेषण के उत्पादों के साथ अमीनो अम्ल तथा अन्य पदाथोर्ं को पौधे के एक भाग से दूसरे भाग में पहुंचाता है। |
2. फ्लोएम में पदाथोर्ं का स्थानांतरण ऊर्जा के उपयोग से पूरा होता है। |
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा /से सही है /हैं? |
A) केवल 1
B) केवल 2
C) 1 और 2 दोनों
D) न तो 1 और न ही 2
Correct Answer: C
Solution :
उत्तर - 1 और 2 दोनों |
व्याख्या - जाइलम द्वारा परिवहन सामान्य भौतिक बलो द्वारा स्पष्ट किया जाता है, वहीं फ्लोएम में पदाथोर्ं का स्थानांतरण ऊर्जा के उपभोग से पूरा होता है। सुक्रोज जैसे पदार्थ फ्लोएम ऊतक में ए.टी.पी. से प्राप्त ऊर्जा से प्रवाहित होते हैं। फ्लोएम प्रकाश-संश्लेषण के उत्पादों के साथ-साथ अमीनो अम्ल तथा अन्य कार्बनिक पदाथोर्ं को पौधे के एक भाग से दूसरे भाग में स्थानांतरित करता है। ये पदार्थ जड़ के भंडारण अंगों, फलों, बीजों और वृद्धि वाले अंगों में पहुंचाए जाते हैं। भोजन तथा अन्य पदाथोर्ं का स्थानांतरण सखी कोशिकायें की सहायता से, चालनी नलिका से ऊपर और नीचे दोनों दिशाओं में होता है। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec