निम्न कथनों पर विचार करें - |
1. मकर रेखा एवं दक्षिण ध्रुव वृत्त के बीच वाले क्षेत्र को शीतोष्ण कटिबंध कहा जाता है। |
2. कर्क रेखा एवं मकर रेखा के बीच के भाग को उष्ण कटिबंध कहा जाता है। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें |
A) केवल 1
B) केवल 2
C) 1 और 2
D) न तो 1 न ही 2
Correct Answer: C
Solution :
उत्तर - 1 और 2 |
व्याख्या - उत्तरी गोलार्द्ध में कर्क रेखा और आर्कटिक वृत्त और दक्षिणी गोलार्द्ध में मकर रेखा और अंटार्कटिक वृत्त के बीच आने वाले क्षेत्रों का तापमान मध्यम होता है, अर्थात इन क्षेत्रों में न तो बहुत अधिक गर्मी पड़ती है और न ही बहुत अधिक ठंड। इसलिए ये शीतोष्ण कटिबंध हैं। कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच सभी अक्षांशों पर वर्ष में कम-से-कम एक बार दोपहर का सूर्य सिर के ऊपर स्थित होता है। इसलिए इस क्षेत्र में सबसे अधिक गर्मी होती है और इसे उष्णकटिबंध कहा जाता है। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec