चेइबी गाड-गा शैली के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें- |
1. यह मिजोरम की मार्शल आर्ट शैली है। |
2. इस मार्शल आर्ट में विजय मांसपेशियों की शक्ति में आधारित होती हैं। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें |
A) केवल 1
B) केवल 2
C) 1 और 2
D) न तो 1 न ही 2
Correct Answer: D
Solution :
उत्तर - न तो 1 न ही 2 |
व्याख्या - दोंनो कथन असत्य हैं। वस्तुत: यह मणिपुर के बहुत प्राचीन युद्ध सम्बंधी कलाओं (मार्शल आर्ट) में से एक है। इसमें लड़ाई के लिये तलवार व ढाल का प्रयोग किया जाता था किन्तु अब इसमें चमड़े से बनी घिरी छड़ी और चमड़े के बने ढाल का प्रयोग किया जाता है। इस मार्शल आर्ट में जीतने हेतु मांसपेशियों की शक्ति की बजाय तकनीक एवं कुशलता पर निर्भर होती है। |
विशेष- चेइबी गाड-गा शैली समतल सतह पर 7.5 मीटर व्यास के वृत्त में आयोजित की जाती है। वृत्त में एक-दूसरे से 2 मीटर की दूरी पर एक-एक मीटर की दो रेखाएं होती हैं। चेइबी छड़ी की लम्बाई 2 फीट होती है जबकि ढाल का व्यास 1 मीटर होता है। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec