प्राचीन भारतीय समाज के मध्यकालीन समाज में बदलने के कारणों के संदर्भ में निम्नलिखित में कौन-सा/से सत्य है/हैं? |
1. इसका मूल कारण भूमि अनुदान की प्रथा थी। |
2. भूमि अनुदान से भू-स्वामियों का उदय होना इसका एक कारण था। |
A) 1 और 2 दोनों
B) केवल 1
C) केवल 2
D) ना तो 1 ना ही 2
Correct Answer: A
Solution :
उत्तर - 1 और 2 दोनों व्याख्या - प्राचीन भारतीय समाज जो धीरे-धीरे मध्यकालीन समाज में बदला, उसका मूल कारण भूमि अनुदान की प्रथा थी। पांचवीं सदी तक राजा ने न्याय और शासन को अपने अधिकार में रखा, बाद में यह अधिकार दानग्राही ब्राह्मणों को दे दिया। ब्राह्मणों को दिया गया यह दान शाश्वत् अर्थात् स्थायी होता था और वे अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिये जिम्मेदार थे। भूमि अनुदान की स्थायी प्रथा से गुप्तं काल के बाद से राजा की शक्ति कम होने लगी और भू-स्वामियों का उदय हुआ।You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec