एकलिंगी पुष्प के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये- |
1. एकलिंगी पुष्पों में या तो केवल पुंकेसर अथवा केवल स्त्रीकेसर उपस्थित होते हैं। |
2. सरसों, गुलाब और पिटूनिया के पौधों के पुष्प एकलिंगी पुष्प होते हैं। |
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? |
A) केवल 1
B) केवल 2
C) 1 और 2 दोनों
D) न तो 1 और न ही 2
Correct Answer: A
Solution :
उत्तर - केवल 1 |
व्याख्या - जनन अंगों की उपस्थिति के आधार पर पुष्पों के प्रकार- |
एकलिंगी पुष्प (Unisexual Flower) - जब पुष्प में केवल एक लिंग (पुंकेसर या स्त्रीकेसर) उपस्थित होता है। जैसे - लौकी, मक्का। यह दो प्रकार का होता है |
(i) पुंकेसरी (Staminate) - ऐसा एकलिंगी पुष्प जिसमें केवल पुंकेसर (Stamen) होता है। |
(ii) स्त्रीकेसर (Pistillate) - ऐसा एकलिंगी पुष्प जिसमें केवल स्त्रीकेसर (Pistils) होता है। |
(iii) एक लिंगाश्रयी पुष्प (Dioecious) - जब पुंकेसर - तथा स्त्रीकेसर पुष्प अलग-अलग पौधों पर उपस्थित हो, जैसे - पपीता। |
द्विलिंगी पुष्प (Bisexual Flower) - जब पुष्प में दोनों लिंग उपस्थित होते है। जैसे - गुड़हल, सरसों, गुलाब और पिटूनिया। |
नपुंसक पुष्प (Neuter) - जब पुष्प में दोनो लिंग अनुपस्थित होते है। |
उभयलिंगाश्रयी पुष्प (MonoeciousFlowers) - जब नर एवं मादा पुष्प एक ही पौधे पर उपस्थित हों, जैसे - खीरा, ककड़ी अथवा कुकुरबिटेसी कुल के सदस्य। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec