प्राचीन भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये |
1. एलोरा की गुफाओं का निर्माण चालुक्य राजाओं द्वारा करवाया गया। |
2. एलोरा की सभी गुफाएं हिंदू धर्म से संबंधित हैं। |
3. गुफा संख्या-16 में कृष्ण प्रथम द्वारा प्रसिद्ध कैलाश मंदिर बनवाया गया। उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सत्य है/हैं? |
A) केवल 1 और 2
B) केवल 3
C) केवल 1 और 3
D) 1, 2 और 3
Correct Answer: B
Solution :
उत्तर - केवल 3 |
व्याख्या - एलोरा की गुफाओं का निर्माण राष्ट्रकूट शासकों द्वारा करवाया गया था न कि चालुक्य शासकों के द्वारा। एलोरा में कुल 34 गुफाएं हैं, जिनमें गुफा संख्या 1-12 तक बौद्ध धर्म से संबंधित हैं। 17 गुफाएं (13-29) हिंदू धर्म से संबंधित हैं, जबकि अन्य 5 गुफाएं (30-34) जैन धर्म से संबंधित हैं। एलोरा की गुफा संख्या-16 में कृष्ण-प्रथम द्वारा प्रसिद्ध कैलाश मंदिर बनवाया गया था। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec