मंदिर स्थापत्य की बेसर शैली के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये (IAS 2011) |
1. नागर व द्रविड़ शैलियों के मिश्रित रूप को बेसर शैली कहा जाता है। |
2. वृंदावन का वैष्णव मंदिर बेसर शैली का उदाहरण है। |
3. इसे चालुक्य शैली के नाम से भी जाना जाता है। उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सत्य है/हैं? |
A) केवल 1
B) केवल 2 और 3
C) केवल 1और 2
D) 1, 2 और 3
Correct Answer: D
Solution :
उत्तर - 1, 2 और 3 |
व्याख्या -नागर और द्रविड़ शैलियों के मिश्रित रूप को ही बेसर शैली कहा जाता है। इस शैली का भौगोलिक विस्तार उत्तर में विंध्य पर्वत से लेकर दक्षिण में कृष्णा नदी तक है। बेसर शैली को चालुक्य शैली भी कहा जाता है। उल्लेखनीय है कि बेसर शैली के बने मंदिरों की आकृति गोलाकार (वृत्ताकार) या अर्द्धगोलाकार होती है। वृंदावन का वैष्णव मंदिर और मैसूर के हेलबिड में बना होयलेश्वर मंदिर बेसर शैली का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec