s JEE Main, JEE Advanced, CBSE, NEET, IIT, free study packages, test papers, counselling, ask experts - Studyadda.com

Super Exam Geography Climate / जलवायु Question Bank भारत की जलवायु

  • question_answer
    निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
    1. पूरे वर्ष \[30{}^\circ N\] और \[60{}^\circ S\] अक्षांशों के बीच बहने वाली हवाएं पछुआ हवाएं (वेस्टरलीज) कहलाती है।
    2. भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में शीतकालीन वर्षा लाने वाली आर्इ वायु संहतियां (मॉइस्ट एयर मासेज) पछुआ हवाओं के भाग हैं। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (IAS (PRE) 2015)

    A) केवल 1                    

    B) केवल 2

    C) 1 केवल 2 दोनों

    D)        न तो 1 और न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 केवल 2 दोनों
    व्याख्या -
    ग्लोब पर दोनों गोलार्द्ध में \[30{}^\circ \] से \[60{}^\circ \]अक्षांशों के मध्य उपोष्ण उच्च वायुदाब पेटी, से उप-ध्रुवीय निम्न वायुदाब पेटी की ओर प्रवाहित होने वाली पवनों को पछुआ पवन कहते है। पश्चिम से प्रवाह होने के कारण इन्हें पछुआ नाम दिया गया है।
    पश्चिमी विक्षोभ जो भारतीय उपमहाद्वीप में जाड़े के मौसम में पश्चिम तथा उत्तर-पश्चिम से प्रवेश करते हैं, भूमध्य सागर पर उत्पन्न होते हैं। भारत में इनका प्रवेश पश्चिमी जेट प्रवाह द्वारा होता है। शीत काल में रात्रि के तापमान में वृद्धि इन विक्षोभों के आने का पूर्व संकेत मानी जाती है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner