निम्न कथनों में विचार करें - |
1. अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्टब्लेयर उत्तरी अंडमान पर स्थित है। |
2. दक्षिणी अंडमान, अंडमान द्वीप का सबसे बड़ा द्वीप है। |
3. लिटिल अंडमान के उत्तर में ही \[10{}^\circ \] चौनल का विस्तार पाया जाता है। |
उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें |
A) 1 और 2
B) 2 और 3
C) 1, 2 और 3
D) इनमें से कोर्इ नहीं
Correct Answer: D
Solution :
उत्तर - इनमें से कोर्इ नहीं |
व्याख्या - उपरोक्त सभी कथन असत्य हैं। |
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्टब्लेयर दक्षिणी अंडमान द्वीप पर स्थित है। |
मध्य अंडमान, अंडमान द्वीप का सबसे बड़ा द्वीप है। |
अंडमान द्वीप का सबसे दक्षिणी द्वीप लिटिल अंडमान द्वीप है । लिटिल अंडमान के दक्षिण में ही \[10{}^\circ \]चौनल का विस्तार पाया जाता है। |
टिप्पणी - अंडमान द्वीप समूह का सर्वोच्च शिखर सैडल पीक है। सैडल पीक उत्तरी अंडमान द्वीप पर दिग्लीपुर के निकट स्थित है। अंडमान द्वीप समूह के उत्तर में एक अन्य द्वीप कोको द्वीप स्थित है, जो कि म्यांमार के नियंत्रण में है। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec