बाघ गुफा चित्रकला के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें - |
1. बाघ गुफाओं के चित्र अजंता शैली के ही विस्तार कहे जा सकते हैं। |
2. बाघ गुफाओं के चित्रों में रंगों का प्रयोग नहीं किया गया है। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें |
A) केवल 1
B) केवल 2
C) 1 और 2
D) न तो 1 न ही 2
Correct Answer: A
Solution :
उत्तर - केवल 1 |
व्याख्या - कथन 1 सत्य है। वस्तुत: मध्य प्रदेश के धार के पास बाघ गुफाओं के चित्र अजंता शैली के ही विस्तार कहे जा सकते हैं। आकल्पन वैविध्य, सबल चित्रांकन और अलंकरण की गुणवत्ता की दृष्टि से उन्हें अजंता के चित्रों के समकक्ष ही कहा जा सकता है। बाघ गुफाओं के चित्रों में लाल, पीला, सफेद, खाकी तथा काले रंग का प्रयोग किया गया है, अत: कथन 2 असत्य है। |
टिप्पणी - बाघ पहाड़ी के निकटवर्ती क्षेत्र से प्राप्त कुछ ताम्रपत्रों पर ब्राह्मी लिपि में एक लेख अंकित है, जिसका समय चौथी-पांचवी सदी निर्धारित किया जाता है। माना जाता है कि इन गुफाओं का निर्माण इन क्षेत्र में शासन करने वाले गुप्तों के सामन्तों ने कराया था। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec