पहाड़ी चित्रकला शैली की निम्न उपशैलियों के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिये |
1. चंबा शैली को राजा राज सिंह का संरक्षण मिला। |
2. गुलेर शैली का प्रादुर्भाव 18वीं सदी के प्रारम्भ में हुआ। |
3. राजा दिलीप सिंह ने गुलेर शैली को संरक्षण प्रदान किया था। |
A) केवल 1
B) केवल 2
C) 1 और 2
D) 1, 2 और 3
Correct Answer: D
Solution :
उत्तर - 1, 2 और 3 |
व्याख्या - पहाड़ी शैली के संदर्भ में उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं। |
चम्बा शैली- बसौली तथा गुलेर शैली से प्रभावित इस शैली को राजा राज सिंह का संरक्षण मिला। इस शैली के विषय धार्मिक तथा नायिका भेद से संबंधित हैं। बार्डर में बेलबूटों से सजावट की गयी है। |
गुलेर शैली - इस शैली का प्रादुर्भाव 18वीं सदी के प्रारम्भ में हुआ। बसौली शैली से इसकी साम्यता का प्रमाण भवन और पेड़-पौधे हैं। राजा दिलीप सिंह ने इस शैली को संरक्षण प्रदान किया था। इस शैली को नया रूप देने का श्रेय नैनसुख नामक चित्रकार को जाता है। इस शैली में स्त्री चित्रों में भाव-प्रवणता, लावण्य तथा सौन्दर्य का संगम दृष्टिगत होता है। है। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec