निम्न में से किन चित्रों का सम्बंध अहमदनगर चित्रकला से है? |
1. मलिक अम्बर चित्र |
2. हिंडोला राग |
3. निजाम शाह द्वितीय का चित्र उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें |
A) 1 और 2
B) 2 और 3
C) 1 और 3
D) 1, 2 और 3
Correct Answer: D
Solution :
उत्तर - 1, 2 और 3 |
व्याख्या - हिंडोला राग, निजाम शाह द्वितीय के प्रतिरूप तथा 1605 ईसवी का मलिक अंबर का चित्र अहमदनगर चित्रकला से सम्बंधित उत्कृष्ट उदाहरण है। |
टिप्पणी - अहमदनगर चित्रकला से सम्बंधित उपरोक्त सभी नमूने राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली और अन्य संग्रहालयों में उपलब्ध हैं। |
विशेष - अहमदनगर के एक प्रसिद्ध चित्र में राजा को राजसिंहासन पर बैठे हुए दिखाया गया है और अनेक महिलाएं उनका ध्यान रख रही हैं । चित्रकला में दृष्टिगोचर महिला-आकृति का संबंध मालवा की उत्तरी परम्परा से है । चोली और बंधी हुई और एक फुदने के रूप में समाप्त होती हुई लम्बी-चोटी उत्तरी परिधान हैं लेकिन शरीर से होता हुआ एक लम्बा रूमाल दक्षिण का एक फैशन है, चित्रकला में प्रयोग किए गए वर्ण भड़कीले तथा चटकीले हैं और ये उत्तरी चित्रकला में प्रयुक्त वर्णों से भिन्न हैं । उच्च क्षितिज, सुनहरे आकाश और भू-दृश्यांकन में फारसी प्रभाव को देखा जा सकता है। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec