निम्नलिखित में से किससेध्किनसे भारत में अंग्रेजी शिक्षा की नीव पड़ी? |
1. 1813 का चार्टर एक्ट |
2. जनरल कमेटी ऑफ पब्लिक इंस्ट्रक्शन, 1823 |
3. प्राच्यविद एवं आंग्लविद् विवाद |
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए |
A) केवल 1 और 2
B) (b). केवल 2
C) केवल 1 और 3
D) 1, 2 और 3
Correct Answer: D
Solution :
उत्तर 1, 2 और 3 |
व्याख्या र्इस्ट इंडिया कपनी ने पश्चिमी शिक्षा और अंग्रेजी भाषा को बढ़ावा दिया। 1813 र्इ. के चार्टर अधिनियम में भारत में शिक्षा के प्रसार के लिए प्रतिवर्ष एक लाख रुपये खर्च करने के प्रावधान को अपनाया गया। 1823 र्इ. में जनरल कमेटी अॉफ पब्लिक इंस्ट्रक्शन का गठन किया गया, जिसकी जिम्मेदारी शिक्षा के लिए एक लाख रुपये देने की थी और समिति में 10 यूरोपीय सदस्य शामिल थे, इसके बाद गवर्नर जनरल लॉर्ड विलियम बेंटिक के शासनकाल में मार्च, 1835 को लॉर्ड मैकाले के प्रस्ताव को स्वीकृत कर भारत में अंग्रेजी को उच्च शिक्षा का माध्यम मान लिया गया। |
टिप्पणी भारत में आंग्ल शिक्षा के समर्थकों के नेता ट्रेविलियन थे, जबकि एच. टी. प्रिंसेप प्राच्य शिक्षा के समर्थकों के नेतृत्वकर्ता थे। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec