निम्न विशेषताएं किस लिपि से सम्बंधित हैं? |
1. एक ध्वनि के लिए एक ही वर्ण संकेत। |
2. एक वर्ण संकेत से अनिवार्यत: एक ही ध्वनि व्यक्त। |
3. जो ध्वनि का नाम वही वर्ण का नाम। |
4. मूक वर्ण नहीं। |
A) कलिंग लिपि
B) कुटिल लिपि
C) बांग्ला लिपि
D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: D
Solution :
उत्तर - इनमें से कोई नहीं |
व्याख्या - उपरोक्त विशेषताएं देवनागरी लिपि की हैं। यह लिपि बायीं ओर से दायीं ओर लिखी जाती है। |
देवनागरी लिपि के गुण - |
जो बोला जाता है वही लिखा जाता है। |
एक वर्ण में दूसरे वर्ण का भ्रम नहीं। |
उच्चारण के सूक्ष्मतम भेद को भी प्रकट करने की क्षमता। |
एक ध्वनि के लिए एक ही वर्ण संकेत। |
एक वर्ण संकेत से अनिवार्यत: एक ही ध्वनि व्यक्त। |
जो ध्वनि का नाम वही वर्ण का नाम। |
मूक वर्ण नहीं। |
वर्णमाला ध्वनि वैज्ञानिक पद्धति के बिल्कुल अनुरूप। |
भारत की अनेक लिपियों के निकट। |
टिप्पणी - देवनागरी लिपि एक ऐसी लिपि हैं जिसमें अनेक द्य भारतीय भाषाएं तथा कुछ विदेशी भाषाएं लिखी जाती हैं। संस्कृत, पालि, हिन्दी, मराठी, कोंकणी, सिन्धी, कश्मीरी, नेपाली, गढ़वाली, बोडो, अंगिका, मगही, भोजपुरी, मैथिली, संथाली आदि भाषाएं देवनागरी में लिखी जाती हैं। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec