निम्न कथनों पर विचार करें - |
1. ऑस्ट्रिक भाषा परिवार का विकास भूमध्य सागर से आये हुए निवासियों द्वारा हुआ। |
2. चीनी-तिब्बत परिवार उत्तरी बिहार, उत्तरी बंगाल और असम में बोली जाती हैं। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें |
A) केवल 1
B) केवल 2
C) 1 और 2
D) न तो 1 न ही 2
Correct Answer: C
Solution :
उत्तर - 1 और 2 |
व्याख्या - ऑस्ट्रिक भाषा परिवार का विकास भूमध्य सागर से आये हुए निवासियों द्वारा हुआ। ऑस्ट्रिक भाषाएं मध्य और पूर्वी भारत के पहाड़ी व वन इलाकों में बोली जाती हैं। ये काफी प्राचीन भाषाएं हैं और इनको बोलने वालों को प्राचीन संस्कृत ग्रंथों में निषाद कहा जाता था। इस भाषा परिवार की सबसे महत्वपूर्ण भाषा संथाली है जिसे लगभग 50 लाख संथाल बोलते हैं। मुंडा जनजाति द्वारा बोली जाने वाली मुंदरी दूसरी सबसे महत्वपूर्ण भाषा है। चीनी-तिब्बत भाषा परिवार के बोलने वाले उत्तरी बिहार, उत्तरी बंगाल और असम में पाये जाते हैं। इन भाषाओं को भारोपीय परिवार की भाषाओं से अधिक पुराना माना जाता है और इनके बोलने वालों को प्राचीन संस्कृत ग्रंथों में किरात के नाम से जाना जाता था। |
टिप्पणी - चीनी-तिब्बत भाषा परिवार की भाषाओं को तीन शाखाओं में विभाजित किया जाता है |
(1) तिब्बती हिमालय, |
(2) उत्तरी असम तथा |
(3) असमी-म्यांमारी। |
तिब्बती-हिमालयी भाषाओं को दो वर्गों में विभाजित किया गया है |
(1) भोटिया वर्ग तथा |
(2) हिमालय वर्ग |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec