निम्न कथनों पर विचार करें - |
1. अपरदन, भूखंड में उत्थान से जलप्रपात का निर्माण होता है। |
2. जलोढ़ शंकुओं के मिलने से भाबर प्रदेश का निर्माण होता हैं। |
उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें |
A) केवल 1
B) केवल 2
C) 1 और 2
D) न तो 1 न ही 2
Correct Answer: C
Solution :
उत्तर - 1 और 2 |
व्याख्या - उपरोक्त दोनों कथन सत्य हैं। |
जब नदियों का जल अधिक ऊंचार्इ से एकदम खड़े ढाल से अत्यधिक वेग से गिरता है तो उसे जल प्रपात कहते हैं। इसका निर्माण असमान अपरदन, भूखंड में उत्थान व भ्रंश कगारों के निर्माण इत्यादि के कारण होता है। |
वह स्थिति जब नदियां पर्वतीय भाग से निकलकर समतल प्रदेश में प्रवेश करती हैं। तो चट्टानों के बड़े -बड़े अवसाद पीछे छूट जाते हैं इन अवसादों से बनी आकृति जलोढ़ शंकु कहलाती है। विभिन्न जलोढ़ शंकुओं के मिलने से ही भाबर प्रदेश का निर्माण होता है। |
टिप्पणी - उत्तर भारत के मैदान को उत्तर से दक्षिण क्रमश: भाबर और तरार्इ व जलोढ़ मैदानों में बांटा जाता है। जलोढ़ अवसादों की आयु के आधार पर जलोढ़ मैदान को पुन: बांगर व खादर नाम के उप-भागों में बांटा जाता है। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec