आपंक (Sludge) और बायोगैस अपशिष्ट जल उपचार के सह-उत्पादों के उपयोग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये- |
1. अपशिष्ट जल उपचार के प्रक्रम में उत्पन्न आपंक का उपयोग खाद के रूप में किया जाता है। |
2. अपशिष्ट जल उपचार के प्रक्रम में उत्पन्न होने वाली बायोगैस (जैव गैस) का उपयोग र्इंधन के रूप में अथवा विद्युत उत्पादन के लिये किया जा सकता है। |
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से गलत है/हैं? |
A) केवल 1
B) केवल 2
C) 1 और 2 दोनों
D) न तो 1 और न ही 2
Correct Answer: D
Solution :
उत्तर - न तो 1 और न ही 2 |
व्याख्या - अपशिष्ट जल उपचार के दौरान उत्पन्न आपंक का उपयोग खाद के रूप में किया जाता है, जिससे कार्बनिक पदार्थ और पोषक तत्त्व पुन: मृदा में वापस चले जाते हैं। इस समस्त प्रक्रिया के समय निकलने वाली बायोगैस का उपयोग र्इधन के रूप में किया जाता है। इसके अतिरिक्त विद्युत उत्पादन के लिये भी किया जा सकता है। |
विशेष - पर्यावरण तथा वन मंत्रालय ने हमारे देश की प्रमुख नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए गंगा एक्शन प्लान तथा यमुना एक्शन प्लान जैसी योजनाओं का सूत्रपात किया है जिसमें अपशिष्ट जल उपचार किया जाता है। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec