निम्नलिखित रोगों पर विचार कीजिए (UPSC 2014, MPPSC 2013, 2017) |
1. डिप्थीरिया |
2. छोटी माता (चिकनपॉक्स) |
3. चेचक (स्मॉलपॉक्स) |
उपरोक्त में से किस रोगध्किन रोगों का भारत में उन्मूलन हो चुका है? |
A) 1 और 2
B) केवल 3
C) 1, 2 और 3
D) इनमें से कोर्इ नहीं की
Correct Answer: B
Solution :
उत्तर - केवल 3 |
व्याख्या - वर्तमान समय में भारत में अभी तक दो रोगों का पूरी तरह उन्मूलन हो चुका है। ये दो रोग चेचक (स्मालपॉक्स) तथा पोलियो हैं। चेचक एक संक्रामक रोग है, जो वेरियोला मेजर तथा वेरियोला माइनर नामक विषाणुओं के कारण होता है। चेचक के टीके का आविष्कार एडवर्ड जेनर ने किया था। इन्हें इम्यूनोलॉजी का जनक कहा जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा विश्व से चेचक का उन्मूलन वर्ष 1980 में घोषित हुआ। जबकि भारत मे चेचक का उन्मूलन वर्ष 1977 में हो गया था। भारत में पोलियो उन्मूलन के लिए सबसे पहले 1995 में पल्स पोलियो प्रतिरक्षण (पीपीपी) अभियान की शुरुआत की गर्इ थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वाइल्ड पोलियो वायरस टाइप 3 (WPV3) के उन्मूलन की घोषणा की है। वर्ष 2011 के बाद भारत में पोलियो का कोर्इ मामला दर्ज नहीं किये जाने की वजह से वर्ष 2012 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को पोलियोग्रस्त देशों की सूची से बाहर कर दिया। इसके बाद 27 मार्च 2014 में भारत को स्पष्ट रूप से पोलियो मुक्त राष्ट्र घोषित कर दिया गया। 24 अक्टूबर को विश्व पोलियों दिवस के रूप में मनाते है। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec