Super Exam Geography Oceans and Continents / महासागरों और महाद्वीपों Question Bank महाद्वीपीय एवं महासागरीय संचलन

  • question_answer
    निम्न कथनों पर विचार करें -                              (lAS 2002)
    1. महाद्वीपीय प्रवाह सिद्धान्त जर्मन मौसमविद् अल्फ्रेड वेगनर द्वारा सन् 1812 में प्रस्तावित किया था।
    2. पैंजिया विशाल जलराशि को कहा जाता था।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - न तो 1 न ही 2
    व्याख्या - उपरोक्त दोनों कथन असत्य हैं। महाद्वीपीय प्रवाह सिद्धान्त जर्मन भूगोलवेत्ता और मौसमविद अल्फ्रेड वेगनर द्वारा सन् 1912 में प्रस्तावित किया था। यह सिद्धान्त महाद्वीप एवं महासागरों के वितरण से सम्बन्धित है। पैंजिया जलराशि नहीं अपितु विशाल स्थलखण्ड था,अर्थात सभी महाद्वीप पूर्वकाल में परस्पर जुड़े हुए थे जिसे पैंजिया कहा जाता है। पैंजिया के चारों ओर महासागर था, जिसे पैन्थालासा कहा जाता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner