| निम्नलिखित में से किसमें अन्त: अणुक हाइड्रोजन बंध बनता है? |
| 1. आर्थो-नाइट्रोफिनोल |
| 2. प्रोटीन |
| 3. DNA |
| कूट: |
A) केवल 1 में
B) 1 और 2 में
C) 2 और 3 में
D) 1, 2, 3 में
Correct Answer: D
Solution :
| उत्तर - 1, 2, 3 में |
| व्याख्या - हाइड्रोजन बंध दो प्रकार का होता है। |
| अन्तराअणुक हाइड्रोजन बंध (Intermolecular Hydrogen Bond)- जब हाइड्रोजन बन्ध, दो या दो से अधिक अणुओं के परमाणुओं के बीच बनता है, तो इसे अन्तराअणुक हाइड्रोजन बंध कहते हैं। उदाहरण- \[HF,\,{{H}_{2}}O,\,N{{H}_{3}},\]\[HCN,{{H}_{2}}{{O}_{2}}\]आदि। |
| अन्त:अणुक हाइड्रोजन बंध (Intramolecular hydrogen bond) -जब हाइड्रोजन बन्ध, एक ही अणु के परमाणुओं के बीच बनता है, तो इसे अन्त: अणुक हाइड्रोजन बंध कहते हैं। |
| उदाहरण- प्रोटीन, DNA,RNA, आर्थो-नाइट्रोफिनोल, ऑर्थो हाइड्रॉक्सी-बैन्जेल्डिहाइड, ऑथों-हाइड्रॉक्सीबेन्जोइक अम्ल आदि। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec