एशियाई आधारिक-संरचना निवेश बैंक के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - |
1. AIIB के 80 से अधिक सदस्य राष्ट्र हैं। |
2. AIIB में भारत सबसे बड़ा शेयर धारक है। |
3. AIIB में एशिया से बाहर का कोई सदस्य नहीं है। |
उपरोक्त में से कौन-सा कथन सही है? |
A) केवल 1
B) केवल 2 और 3
C) केवल 1 और 3
D) 1, 2 और 3
Correct Answer: A
Solution :
उत्तर- केवल 1 |
व्याख्या- एशियन इफ्रांस्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट बैंक (AIIB) एक बहुपक्षीय विकास बैंक है, जिसकी स्थापना 16 जनवरी 2016 को हुई थी। इसका मुख्यालय बीजिंग (चीन) में स्थित है। वर्तमान में इसके 100 सदस्य हैं। यह बैंक अपने सदस्य देशों के नागरिकों के सामाजिक और आर्थिक स्तर सुधारने के साथ आधारभूत संरचना के विकास के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करता है। इस बैंक की अधिकृत पूँजी 100 बिलियन डॉलर है। इसके अधिकतम शेयर धारिता क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान वाले देश चीन, भारत एवं रूस की है। इस बैंक के सदस्य देश एशिया के बाहर के भी हैं। जैसे- कनाडा, मिस्त्र, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी आदि |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec