निम्न कथनों पर विचार करें |
1. अप्लेशियन पर्वत उत्तर अमेरिका में स्थित एक प्राचीन वलित पर्वत है। |
2. अप्लेशियन पर्वत की सर्वाधिक ऊंची चोटी माउंट मिचेल है। |
उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें |
A) केवल 1
B) केवल 2
C) 1 और 2
D) न तो 1 न ही 2
Correct Answer: C
Solution :
उत्तर - 1 और 2 |
व्याख्या - अप्लेशियन पर्वत उत्तरी अमेरिका के पूर्वी भाग में स्थित एक विशाल पर्वत श्रृंखला है। इसका विस्तार संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के पूर्वी क्षेत्रों में है। न्यूफाउंडलैंड द्वीप से लेकर अमेरिकी राज्य अलाबामा के केन्द्र तक फैली यह पर्वतमाला 2,400 किमी. लंबी है। |
यह पर्वतमाला कर्इ श्रृंखलाओं में विभाजित है जिनमें पर्वतों की औसत ऊंचार्इ 900 मी. के आसपास है। सर्वाधिक ऊंचार्इ माउंट मिचेल की है जो 2,037 मीटर ऊंची है और संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य उत्तरी केरोलिना में स्थित है। |
टिप्पणी - अप्लेशियन पर्वत प्रदेश के पदेन क्षेत्र में पीडमांट पठार पाया जाता है। पीडमांट पठार में स्थित वह क्षेत्र है जहां से बहने वाली नदियां बहुत से जलप्रपातों का निर्माण करती है। यह क्षेत्र संयुक्त राज्य अमेरिका जलविद्युत उत्पादन का सबसे बड़ा क्षेत्र है। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec