निम्न कथनों पर विचार करें - |
1. रॉकी माउंटेन रेंज उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित है। |
2. यह सम्पूर्ण उत्तर अमेरिका महाद्वीप में फैली है। |
उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें |
A) केवल 1
B) केवल 2
C) 1 और 2
D) न तो 1 न ही 2
Correct Answer: D
Solution :
उत्तर - न तो 1 न ही 2 |
व्याख्या - उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के पश्चिम में अलास्का से लेकर पनामा तक लम्बी पर्वत श्रेणियां मिलती है जिसे पश्चिमी कार्डिलेरा कहते हैं। इसकी मुख्य पर्वत श्रेणी रॉकी है, जिसकी कुल लम्बार्इ 6000 किमी. है। रॉकी पर्वत की सर्वोच्च ऊंची चोटी माउंट एल्बर्ट है। |
रॉकी पर्वत श्रेणी पश्चिमी पूर्वी अमेरिका नहीं बल्कि उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में स्थित है। यहां तांबा, सोना, सीसा, चांदी, टंगस्टन, जस्ता, कोयला, प्राकृतिक गैस के भंडार हैं। |
यह कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के उत्तरी भाग से संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू मैक्सिको तक फैला है। रॉकी पर्वत उत्तरी अमेरिका में प्रमुख जल विभाजक है। |
कास्केड, अलास्का , सियरा माद्रे, सियरा नेवादा आदि रॉकी पर्वत की अन्य पर्वत श्रेणियां हैं। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec