Super Exam Geography Agriculture and animal Husbandry / कृषि और पशुपालन Question Bank विश्व में क्रषि एवं पशुपालन

  • question_answer
    निम्न कथनों पर विचार करें
    1. स्थानांतरित कृषि कम वर्षा वाले क्षेत्रों में की जाती है।
    2. अमेजन के सघन वन क्षेत्रों एवं उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में स्थानांतरित कृषि की जाती है।
    3. स्थानांतरित कृषि एवं ‘‘दहन एवं कर्तन’’ एक दूसरे के विपरीत हैं।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) 1 और 2

    B) केवल 2

    C) केवल 3

    D) 12 और 3

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - केवल 2
    व्याख्या - कथन 2 सत्य है, शेष दोनों कथन असत्य है।
    स्थानांतरित कृषि अधिक वर्षा वाले स्थानों में की जाती है। ऐसे क्षेत्रों में पर्याप्त वर्षा एवं सौर्य प्रकाश के कारण वनस्पति का तीव्र विकास होता है।
    भारत में इस प्रकार की कृषि उत्तर-पूर्वी भागों में प्रचलित है। जिसे झूम कृषि कहा जाता है।
    उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों, अमेजन के सघन वन क्षेत्रों, अफ्रीका तथा दक्षिण-पूर्व एशिया में भी इस प्रकार की कृषि की जाती है।
    स्थानांतरित कृषि को ‘दहन एवं कर्तन’ कृषि के रूप में भी जाना जाता है।
    विशेष - दहन एवं कर्तन विधि क्या है?
    स्थानांतरित कृषि के अंतर्गत वृक्षों को काटकर और जलाकर भूखंड को साफ किया जाता है। इसके उपरांत राख को मृदा में मिलाया जाता है तथा मक्का, आलू और कसावा जैसी फसलों को उगाया जाता है। भूमि की उर्वरता की समाप्ति के बाद वह भूमि छोड़ दी जाती है और कृषक नए भूखंड पर चला जाता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner