टैगा वनों के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें |
1. चीड़, स्यूस, फर यहां की वृक्ष प्रजातियां हैं। |
2. टैगा वनों के उत्तर में शीतोष्ण घास के मैदान स्टेपीज पाये जाते हैं। |
उपरोक्त में से असत्य कथनों का चुनाव करें |
A) केवल 1
B) केवल 2
C) 1 और 2
D) न तो 1 न ही 2
Correct Answer: B
Solution :
उत्तर - केवल 2 |
व्याख्या - कथन 2 असत्य है जबकि कथन 1 सत्य है। |
उत्तरी यूरेशिया तथा उत्तरी अमेरिका के उप-आर्कटिक प्रदेशों (नार्वे, स्वीडन, फिनलैंड एवं रूस) में टुण्ड्रा तथा स्टेपीज के मध्य पाए जाने वाले कोणधारी वृक्षों वाले सदाबहार वन को टैगा वन कहते हैं। इन वनों में मुख्यत: चीड़, स्यूस, फर तथा लार्च के वृक्ष विकसित होते हैं। |
टैगा वनों के उत्तर में नहीं अपितु दक्षिण में शीतोष्ण घास के मैदान पाये जाते हैं जिन्हें स्टेपीज कहा जाता है। |
टिप्पणी - |
वस्तुत: टैगा नुकीली पत्ती वाले कोणधारी वन हैं। |
इन वनों में जीव-जंतुओं के रूप में भालूए, भेड़िया आदि पशु पाए जाते हैं। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec